Homeदेशबिहार

दो बसों के आपसी टक्कर में एक दर्जन यात्री घायल

बनियापुर (सारण) सहाजितपुर थाना क्षेत्र के खाद्यी भंडार के नजदीक एनएच 331 पर पर दो बसों की टक्कर में एक दर्जन यात्री घायल हो गए। जहां से बस चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

तथा घायल यात्रियों को अलग अलग स्थानों पर इलाज के लिए ले जाया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दो विपरीत दिशा से आ रही बस अनियंत्रित हो कर आपस में टक्करा गई।

जिसमें एक दर्जन यात्री घायल हो गए। जहां टक्कर लगते ही बस के चालक तथा खलासी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों के मदद से घायल यात्रियों अलग अलग स्थानों पर इलाज के लिए ले जाया गया।घायल यात्रियों में सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र ब्रह्मस्थान गांव के मेराज अहमद, मुस्तुफा अली सहित अन्य लोग शामिल थे।