Homeदेशधर्मविश्वविद्यालय

हकेवि में धूमधाम से मनाया गया बिहू त्यौहार

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में बिहू त्यौहार मनाया गया। विश्वविद्यालय में अध्ययनरत उत्तर पूर्व के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व प्रो. सुनीता श्रीवास्तव से भेंट कर उन्हें पारंपरिक गमछा भेंट किया और मिठाई खिलाई।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विद्यार्थियों को बिहू त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहू पर्व कृषि और संस्कृति से जुड़ा त्यौहार है। उन्होंने कहा कि एक तरफ यह त्योहार तीन कृषि चक्रों को इंगित करता है तो दूसरी तरफ बिहू के माध्यम से फसल कटाई और प्रकृति संरक्षण विषयों पर ज्ञान मिलता है। कुलपति ने कहा कि बिहू असम के लोगों की भावना से जुड़ा त्यौहार है।