Homeदेशधर्मबिहारविविध

ठंड से बचाव को लेकर बंचितो के बीच बांटे गए कंबल

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड के बलहां एराजी पंचायत के सलेमपुर गांव में शिविर लगाकर बंचितो के बीच करीब पांच सौ कंबलों का वितरण किया गया। सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा जिला मंत्री अवधेश कुमार पांडेय ने लगातार करीब एक महीने से जारी कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए पंचायत के बंचितो के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने सलेमपुर गांव में स्वर्गीय मुनीलाल राय शिक्षक के दरवाजे पर शिविर लगाकर यह वितरण किया गया। उन्होंने गांव की बुजुर्ग महिलाएं के बीच कंबल का वितरण किया। इसके पहले भी उन्होंने करीब दो हजार गरीबों के बीच कंबल का वितरण कर चुके हैं। कंबल वितरण के मौके पर वार्ड सदस्य सविता देवी, राजकिशोर यादव, वरुण शेखर, लालबाबू मांझी, गोवर्धन चौहान, संजय कुमार राय व अन्य लोग थे।