Homeदेशबिहार

अज्ञात कारणों से घर में लगी आग से हजारों की संपत्ति जलकर खाक

प्रतीकात्मक फोटो

महाराजगंज(सीवान)रविवार की देर रात नगर पंचायत के वार्ड संख्या-6 स्थित अंबेडकर नगर निवासी पिंटू राम के घर में अचानक आग लग गई। जिसमें कच्चा मकान सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

इस संदर्भ में पीड़ित ने बताया कि रात 10 बजे वे अपने परिवार संग रात का भोजन कर सोने चले गए। करीब एक घंटे बाद घर में धुंआ भरने के कारण उनकी नींद खुली तो देखा की पूरा घर आग में जल रहा है। किसी तरह वह परिवार के लोगों के साथ घर से बाहर निकल पाए। इस बीच मकान सहित हजारों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई।घर के लोगों की आवाज सुनकर ग्रामीण भी जाग गए। ग्रामीणों ने बताया कि घर में रखे पुआल में आग लगने के कारण इतना बड़ा नुकसान हुआ। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। इस घटना में करीब एक लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।