Homeदेशबिहार

महाराजगंज में मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना हो:स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह

महाराजगंज(सीवान)अनुमंडल के स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह ने स्थानीय विधायक विजयशंकर दूबे को पत्र लिख कर महाराजगंज में मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की मांग किया है।

अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अमृत महोत्सव का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में आजादी के आंदोलन के इतिहास की खोज की गई। इसी खोज में पता चला की आजादी के आंदोलन में चंपारण के बाद महाराजगंज का स्थान है। यह पूर्व राष्ट्रपति देशरत्न डा.राजेंद्र बाबू की कर्मभूमि रहा है।उनके प्रयास से महात्मा गांधी के अलावे कई नेता आंदोलन का केंद्र बनाया।

16 अगस्त 1942 को यहां सात व्यक्ति शहीद हुए। महाराजगंज के बंगरा गांव में बिहार के सबसे ज्यादा व्यक्ति स्वतंत्रता सेनानी हुए है। उन्होंने कहा कि इस इतिहास की पृष्ट भूमि में महाराजगंज के लिए कुछ विशेष होना चाहिए। उन्होंने मांग किया कि महाराजगंज को जिला का दर्जा देकर सीधे पटना से जोड़ना चाहिए, ताकि दो घंटे में पंटना पहुंचा जा सके। महाराजगंज शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछड़ा होने के चलते यहां पर एक मेडिकल कॉलेज और एक इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना किया जाए।