Homeदेशबिहार

भगवानपुर के किसान ताराचंद प्रसाद को कृषि में उत्कृष्ट कार्य करने पर अभिनव पुरस्कार से सम्मानित किया

किसान को अभिनव पुरस्कार से सम्मानित करते वीसी

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के मिरजुमला पंचायत के जुआफर गांव के किसान ताराचंद प्रसाद को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर गणतंत्र दिवस पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्विद्यालय पूसा के कुलपति डॉ. आर सी श्रीवास्तव ने अभिनव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुरस्कार के लिए तीन किसानों का नाम भेजा गया था।जिसमे चयन समिति के द्वारा एक किसान का चयन प्रत्येक जिले से पुरस्कार के लिए किया जाता है।जिसमे ताराचंद प्रसाद का नाम अभिनव पुरस्कार के चयनित किया गया था।जिसके उपरांत 26 जनवरी को विश्विद्यालय के कुलपति ने एक मेडल व प्रमाण पत्र देकर किसान को सम्मानित किया।

किसान ताराचंद प्रसाद को सम्मान मिलने पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी ने बढ़ाई देते हुए कहा कि कोई भी किसान मेहनत करता है तो उन्हें केंद्र के द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है तथा उन्हें आगे बढ़ने में सहयोग की जाती है।डॉ. राज कुमार मंडल,डॉ. वरुण, डॉ.सुनील कुमार मंडल, इंजीनियर कृष्ण बहादुर क्षेत्री,मुखिया प्रीति कुमारी,राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पारस गुट के प्रदेश महासचिव शेखर कुशवाहा,मुखिया पति शंकर साह,केवीके के कर्मी अभिषेक कुमार, हर्ष कुमार,सुमन कुमार,राजकिशोर पासवान,पुष्पेंद्र कुमार पाल एवं फार्मर फेस के सीईओ मोहन मुरारी सिंह ने अभिनव पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए किसान को बधाई दी।