Homeदेशबिहार

गीता सुख फाउंडेशन जरुरतमंदों के बीच गर्म कपड़ा व कंबल बांट रही है

सारण – सामाजिक संगठन गीता सुख फाउंडेशन इस सर्दी में हजारों कं‍बल बांट दिया और आगे भी बाटेंगा। इसका गठन जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने के उद्देश्य से किया गया है। इस संगठन में ऐसे लोगों को जोड़ा गया, जो दूसरों के सुख, दुख में हर संभव सहयोग और मदद करें। फाउंडेशन के सदस्य सर्दी से बचने के लिए अपने बचत से पैसे एकत्र करके गरीबों के बीच गर्म कपड़े व कंबल बांटने का काम करते है। यह जानकारी संगठन के अध्यक्ष आदित्य कुमार श्रीवास्तव ने दी। श्रीवास्तव ने बताया की संगठन पिछले साल भी कंबल वितरण किया था। इस वर्ष कम से कम दो हजार कंबल वितरण करने का लक्ष्‍य है। ताकि अधिक से अधिक असहाय लोगों तक मदद पहुंच सके। इसके लिए संगठन ने लोगों से भी अपील की है कि वे अपने पुराने गर्म कपड़े दान दें।

संगठन के मिडिया प्रभारी अर्जुन सिंह ने संस्था के उद्देश्य, लक्ष्य और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को मजबूती प्रदान करने, साक्षरता को बढ़ावा देने, गरीबों, असहायों एवं विपत्ति में फंसे लोगों को सहायता पहुंचाने, समाज में स्थापित कुरीतियों और बुराइयों का उन्मूलन करने, छुआछूत को दूर करने, समाज में बढ़ रहे जातीय एवं साम्प्रदायिक संघर्षों को दूर करने की दिशा में यह संस्था कृतसंकल्पित है। यह संस्था साल के पहले दिन है सैकड़ों बच्चों के बीच गर्म कपड़े, कॉपी, किताब, कॉलम वितरित करेगी। मौके पर कोषाध्यक्ष रवि कुमार, मुख्य सदस्य दीपक पांडेय, सदस्य सोनू खान, सदस्य अजय कुमार आदि अतिथिगण मौजूद है।

0