Home

हाजी नेशार महम्मद का इंतकाल प्रखंड में दौरी शोक की लहर

हाजी नेशार अहमद

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर गांव के हाजी नेशार महम्मद का गुरुवार को इंतकाल हो गया। वे बिहार सरकार में कृषि विभाग से 1990 में सेवानिवृत्त हुए। ये दो भाई एक बहन छोटे भाई नजीर महम्मद जो की कोलफील्ड में कार्यरत थे। वर्तमान समय मे गांव में ही रहते है।इनके दो पुत्र दो पुत्रियां थी जिनमे एक पुत्र और एक पुत्री है।अपने समय के फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी थे। बाइकि में महारत हाशिल था ।उन्हें उनके मित्र मजाक में बॉल फोरवा भी कहते थे क्योंकि जब वे बॉल को हिट करते थे तो बॉल फट जाता था। लगभग 10 वर्षो से बीमार चल रहे थे।इनकी खयसीयत थी वे हमेशा अपने साथ 12 महीने पंखा रखते थे।इनकी इंतकाल की खबर मिलते ही प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। शोक व्यक्त करने वालो में पूर्व विधायक मानिकचंद राय,राजद नेता रविन्द्र राय,मुखिया मनोज साहनी, शिवप्रसाद साहनी,देवनाथ राय,कन्हैया राय,डॉ मनोज सहनी, मुखिया जयशंकर भगत,जिला पार्षद सुशील कुमार डब्ल्यू,पूर्व मुखिया भुनेश्वर राय,नागमणि, अब्दुल कादिर शामिल है।