Homeदेशबिहारराजनीति

सम्राट अशोक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पण्णी के विरुद्ध विशाल पुतला दहन

छपरा (सारण) जिले के दाऊदपुर मे अखंड भारत के निर्माण सम्राट अशोक के खिलाफ दूषित मानसिकता के व्यक्ति दया प्रकाश सिन्हा के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी देने पर दर्जनों समाजिक संगठन के समाजिक कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया।

जिसमे दया प्रकाश सिन्हा का पुतला दहन करते हुए कार्यकर्ताओ ने सम्राट अशोक को बौद्ध धर्म के प्रचारक के साथ सर्वधर्म संभाव के सिद्धांत पर चलकर अखंड भारत में अपना मजबूत स्तम्भ स्थापित किया। आज भारत सम्राट अशोक का ऋणी है।

ऐसे महापुरुष के खिलाफ अपमान जनक टिपण्णी करने वाले दया प्रकाश सिन्हा पर देशद्रोह लगना चाहिए साथ ही उस को दिए गए सभी पुरस्कार वापस ले लेनी चाहिए ।

कार्यकर्ताओ ने दहन करने से पूर्व पुतले के साथ बज़ार में विशाल आक्रोश मार्च निकला।मौके पर जदयु सेवा दल के अशोक कुशवाहा,जनशक्ति के प्रत्यूष कुशवाहा द ग्रेट अशोका रिव्यल्युशन्री फोर्स के नवल कुशवाहा, दीपनरायण सिंह सुशील,मुखिया सुनील कुमार, रजन कुमार दीपक सहित दर्जनों समाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।