Homeदेशबिहारराजनीति

जदयू ने किया पार्टी फंड के लिए राशि संग्रह का शुभारंभ:मुरारी सिंह

छपरा (सारण) बिहार प्रदेश जदयू के आह्वान पर पार्टी की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने के लिए स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान का शुभारंभ आज सारण जिला जदयू अध्यक्ष मुरारी सिंह ने किया।

इस अवसर पर जिला संग्रह प्रभारी गुड्डू सिंह पटेल एवं सह प्रभारी डा.महेंद्र साह उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष मुरारी सिंह ने कहा की संग्रह अभियान की शुरुआत बहुत ही संतोष जनक रहा है पहले दिन ही सारण जिला जदयू के तरफ से राशि का संग्रह लाखो में पहुंच गई है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोग राशि देने वालो में ई जयप्रकाश सिंह,हरिशंकर यादव एवं जयप्रकाश कुमार सिंह ने अपने स्वेच्छा से जिला जदयू कार्यालय मे आकर चेक प्रदान किया।

इस मौके पर डा. इन्द्रकांत विश्वकर्मा, महेश्वर प्रसाद चौधरी,अरशद परवेज मुन्नी,प्रदीप गुप्ता, डा.अशोक कुशवाहा, महेश सिंह, मोहम्मद फिरोज,पवन वर्मा, ब्रजेश सिंह,रवींद्र सिंह, प्रभाष सिंह ,शशि गुप्ता,ओमनाथ भारती, रमेश किशन,अखिलेश सिंह,डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, फैजान खान आदि उपस्थित थे।