Homeझारखंडदेश

लोहरदगा में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने जयपाल सिंह मुंडा जयंती को आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाया गया

लोहरदगा(झारखंड)झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा लोहरदगा जिला समिति के तत्वावधान में मंगलवार को समाहरणालय मैदान में कार्यकारी अध्यक्ष अमर किन्डो की अध्यक्षता में जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम में सर्व प्रथम कार्यकारी अध्यक्ष किन्डो द्वारा मुख्य अतिथि समेत सभी आंदोलनकारियों का स्वागत किया गया। अमर पुरोधा जयपाल सिंह मुंडा एवं क्रांतिज्योति सावित्री बाई ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन की गई। मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा केन्द्रीय समिति के महासचिव क्यूम खान ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड निर्माण का नींव मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ने रखी, वहीं से झारखंड अलग राज्य आंदोलन की शुरुआत हुई।

श्री खान ने कहा कि जयपाल सिंह के शोषणमुक्त झारखंड के सपने अधूरे हैं।अलग राज्य निर्माण के उपरांत झारखंड में विभिन्न सरकारों ने बड़ी-बड़ी योजनाओं के लाभ पर लूट मच गया। जिले के सीनियर आंदोलनकारियों में एक जिला संयोजक. विनोद भगत ने क्रांतिज्योति सावित्री बाई ज्योतिबा फुले और मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिस शोषण विहीन झारखंडी समाज एवं सुविकसित राज्य का निर्माण करना था, जो अभी अधूरे हैं। उन्होंने भाषा संस्कृति लागू करने के साथ-साथ जल जंगल जमीन की सुरक्षा एवं वन उत्पाद, कृषि उत्पाद आधारित उद्योगों की स्थापना करने की वकालत की। कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों एवं शहीदों के सपनों के अनुसार राज्य सरकार योजना बनाकर झारखंडी समाज का सुविकसित किया जाए। मौके पर बड़ी संख्या में आंदोलनकारी शामिल थे।