Homeबिहार

किसान नेता के नेतृत्व में काँवरियो का जत्था बोल बम के लिए निकला

नवीगंज (सिवान)नवीगंज भाजपा किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो काँवरियो जत्था बोलबम के जयकारे के साथ डुमरा शिव मंदिर से पूजा अर्चना के बाद दर्जनों बसों पर सवार होकर रवाना हुआ। शास्त्रों में कहा गया है कि सावन माह में जो भी भक्त शंकर जी को जलाभिषेक करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। सावन माह में सभी शिव मंदिरों को सजया जाता है।जबकि सावन माह में हर गांव से बोलबम में बाबा को जलाभिषेक करने के लिए लोग जा रहे है। कोई डाक बम जा रहा तो कोई पैदल ही चलकर बाबा के नगरी जा रहा है। इन काँवरियो के जत्था में नाचते गाते हुए बोलबम जा रहे है। इन कांवरियों में चन्दन सिंह, कृष्णा तिवारी,आचार्य रामायोध्या मिस्र ,विजय यादव ,अरविद सिंह सहित अन्य श्रद्धलुओं ने बताया कि देवघर के लिए हर हर महादेव के जय घोष के साथ सोहगरा धाम महेन्द्रनाथ थावे तीर्थ स्थल होकर सुल्तानगंज से जल बोझी कर देवघर बाबा नगरी में में जलाभिषेक करेंगे।