Homeदेशबिहारविश्वविद्यालय

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के बोर्ड ऑफ ट्रस्‍टी में शामिल हुए महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग के अध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार भगत

रोहिताश मीणा। मोतिहारी
बिहार के मोतिहारी में स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (Mahatma Gandhi Central University) के मीडिया अध्ययन विभाग में डीन (Dean) और अध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार भगत (Prof. Arun Kumar Bhagat) राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (नेशनल बुक ट्रस्ट) के न्यासी सदस्य (Member of Board of Trustee) बनाए गए हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग ने 14 साहित्यकारों, पत्रकारों और शिक्षाविदों को बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया है। तीन वर्षों के लिए गठित यह बोर्ड ऑफ ट्रस्टी, नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) के लिए नीति निर्धारण करने वाली सर्वोच्च समिति है।


साहित्य अकादमी की सदस्यता के लिए भी नामित
हिंदी साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रसिद्ध प्रो. भगत ने 24 पुस्तकों का लेखन व संपादन किया है। उन्‍हें भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने साहित्य अकादमी (Sahitya Academy) की पांच वर्षों की सदस्यता हेतु भी नामित किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रो: भगत को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (ग्रेटर नोएडा) के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य के रूप में भी नामित किया है। इसके पहले उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान (लखनऊ) की कार्यकारिणी और साधारण सभा के लिए नामित कर चुकी है।