Homeदेशबिहारराजनीति

आसन्न चुनाव में पुनः नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे-अल्ताफ

छपरा (सारण) बिहार की जनता ने एक बार फिर मूड बना लिया है, नीतीश कुमार 2020 के चुनाव में पुनःएक बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे।यह बातें जिला जदयू के अध्यक्ष अल्ताफ आलम ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पार्टी के वेवपोट्रल पर आयोजित मुख्यमंत्री का वर्चुअल निश्चय संवाद की अपार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कही।उन्होंने ने कहा कि जिले के सभी पार्टी के वरीय पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल संवाद में शामिल आम जन मानस का दिल से आभार व्यक्त किया।उन्होंने ने कहा कि जिले के सभी 35 से 40 हजार स्थलों पर मुख्यमंत्री का वर्चुअल निश्चय संवाद सुनने के लिए जिले सभी साथियों के द्वारा एलईडी टीवी प्रॉजेक्टर लैपटैब का प्रंबन्ध किया गया था। जिससे कार्यक्रम में उत्सुक लाखो मतदाता, बुजुर्गो नौजवान साथियों ने भाग लिया और आर्यक्रम को सफल बनाया ,पार्टी सभी का दिल से आभार व्यक्त करती है।आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने साथियों के साथ वर्चुअल निश्चय संवाद के साथ ही चुनाव का शंखनाद कर दिया है।बिहार में विकास के नाम पर नीतीश कुमार के नाम पर हर वर्ग हर समुदाय एकजुट होकर एनडीए के समर्थन में गोलबंद हो गए है।नीतीश कुमार को एकबार फिर मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है।श्री राजू ने मढौरा विधान सभा क्षेत्र के नगरा प्रखंड के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष ललन सिंह के अवास धुपनगर धोबवल में निश्चय संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाते के लिए शामिल हुए। मौके पर सुरेश सिंह,अनिल सिंह, पूर्व मुखिया राजनरायन सिंह, रवि प्रकाश, सहाबुद्दीन मंसूरी,मो वसी अहमद सहित अन्य शामिल थे।