Homeखेलदेशबिहार

राज्य स्तरीय ओलंपियाड में चुनी गई छात्रा को पैक्स व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने सम्मानित किया

भगवानपुर हाट(सीवान)राज्य स्तरीय ओलंपियाड में प्रखंड के ढोंढपुर गांव की एक छात्रा ने परचम लहराया है।चयनित छात्रा इस गांव के राकेश कुमार तिवारी की पुत्री रिशिका कुमारी है। वह पड़ोसी सारण जिले के लहलादपुर के एसडीएन हाई स्कूल की दसवीं की छात्रा है। रिशिका ने राज्यस्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में अंग्रेजी विषय में चुने जाने पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने लैपटॉप व अन्य प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

उसके बेहतर प्रदर्शन पर सारण के माध्यमिक डीपीओ को सम्मानित किया। प्रखंड की होनहार छात्रा रिशिका कुमारी के इस उपलब्धि पर मिरजुमला के पैक्स अध्यक्ष व व्यापार मंडल अध्यक्ष बबन तिवारी ने उसे अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर रिशिका के दादा राधाशरण तिवारी, उसके पिता राकेश कुमार तिवारी, पूर्व मुखिया जितेन्द्र तिवारी, पूर्व बीडीसी उमेश सिंह, कवि गुरुचरण गुरु व अन्य लोग थे।