Homeदेशबिहार

भगवानपुर व्यापार मंडल के द्वारा धान अधिप्राप्ति की शुरुआत

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड परिसर में स्थित व्यापार मंडल के गोदाम पर मंगलवार को व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बबन तिवारी, बीसीओ अमित कुमार के उपस्थिति में किसानों से धान अधिप्राप्ति की शुरुआत किया गया। बीसीओ अमित कुमार ने बताया की सरकार के द्वारा ए ग्रेड का धान 2060 रूपए प्रति क्यूंटल तथा साधारण धान 2040 रूपए क्यूंटल के दर से लिया जा रहा है।

उन्होंने किसानों से अपील किया बिचौलियों से अपना धान न बेचे।उन्होंने कहा की किसान के धान अधिप्राप्ति के 72 घंटे बाद किसान के खाता में राशि हस्तांतरित किया जा रहा है।जो किसान अपना धान बेचना चाहते वे किसान अपना रजिस्ट्रेशन करा कर धान बेच सकते है।इसके लिए रायती किसानों को राजस्व रसीद लगा कर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराए तथा गैर रायती किसान को राजस्व रसीद की आवश्यकता नहीं है।धान अधिप्राप्ति के प्रथम दिन किसान सुरेंद्र सिंह,अवधकीशोर राय और शशिभूषण शर्मा से धान लिया गया।इस मौके पर व्यापार मंडल के सदस्य टुनटुन प्रसाद,लखन मांझी,रविंद्र प्रसाद सिंह,प्रबंधक फुलेंद्र राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।