Homeक्राईमदेशबिहार

पूर्व मुखिया हत्याकांड के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हाजीपुर(वैशाली)जिले के बिदुपुर थाना की पुलिस ने बीते रात को दिलावरपुर गोवर्धन पंचायत मधुरापुर गांव के पूर्व मुखिया पति लव सिंह उर्फ लव कुमार सिंह के नृसंश हत्यारोपी सहित कई संगीन मामले के आरोपी कुणाल सिंह को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधी की तलाश पुलिस को बीते दो वर्षों से थी।

जिसमें कई बार छापेमारी में उसे गिरफ्तार करने में पुलिस चूक गई थी।आपको बता दें कि पंचायत चुनाव में चुनावी रंजिश और पंचायत में अपनी वर्चस्वता को लेकर 15 मई 2020 में षड्यंत्र कर घर से बुलाकर लव सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया गया था।मृतक की पत्नी पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।जिसमें मुख्य आरोपी मधुरापुर गांव के पप्पू सिंह एवं पानापुर के कुणाल सिंह सहित अन्य बनाए गए थे।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पूर्व पप्पू सिंह की गिरफ्तारी पुलिस ने की थी लेकिन कुणाल सिंह फरार हो गया था और पंचायत चुनाव में अपने उम्मीदवार के पक्ष में सक्रिय भी रहा।हालांकि उसके गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कई बार छापामारी भी किया लेकिन सफल नहीं हो पाया।जिसके बाद बिदुपुर थाना कांड संख्या 110/2008,172/2020 मुखिया पति लव सिंह हत्याकांड एवं 553/2021 विवेक शर्मा हत्याकांड के मामले सहित विदेशी शराब कांड मामले में 198/2021,220/2021,317/2021 के साथ मारपीट कांड संख्या 510/2019 मामले में पुलिस ने कुणाल सिंह को गिरफ्तार किया है। बिदुपुर थाना अध्यक्ष धनंजय पांडे ने बताया कि पुलिस कुणाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय थी और पता चला कि पुलिस से छिपकर वह गांव के ही अपने घर बगल के किसी के घर में सोया हुआ है।जिसके बाद मौके पर पहुंचे बिदुपुर थाना अध्यक्ष धनंजय पांडे और बिदुपुर थाना में पदस्थापित दारोगा एसआई यशवंत मिश्रा एवं एसआई जयप्रकाश व एएसआई शैलेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी सशस्त्र बलों के जवानों के साथ छापेमारी की।इसके बाद कुणाल सिंह को गिरफ्तार किया गया।वहीं कोरोना जांच के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया।जहां से कोरोना नेगेटिव आने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।