Homeदेशबिहार

सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार ने 15वें राष्ट्रपति की जीत पर सरयू किनारे बनाई तस्वीर, आदिशक्ति के नाम से दी शुभकामनाएं

सारण बिहार

देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित होने के बाद द्रौपदी मुर्मू को देश के सभी राज्यो से बधाई और शुभकामनाएं भेजी जा रही हैं। इसी क्रम में बिहार के सारण जीला के कलाकार अशोक कुमार ने सैंड आर्ट के माध्यम से कलाकृति उकेर प्रथम नागरिक को एंव बधाईयां शुभकामनाएं दी है।

सारण जिला के सरयू नदी के तट पर तीन दिनों के लगातार मेहनत के बाद शनिवार को द्रौपदी मुर्मू की बालू की आकृति उकेरी गई है। अशोक कुमार की इस कलाकृति को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। बहुत ही सुंदर और स्पष्ट बालू की आकृति सभी को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है।

सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार

कुमार ने बताया कि दुनिया के सबसे बड़े गणराज्य का प्रथम नागरिक बनना अपने आप मे एक अकल्पनीय बात है। उसमें भी एक सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के आदिवासी महिला का बनना पूरे विश्व को समानता का संदेश देता है। आदिवासी समाज की पहली महिला का राष्ट्रपति बनना हमारे प्रजातन्त्र की खूबसूरती को दर्शाता है। इसीलिए इस प्रोजेक्ट को आदिशक्ति नाम दिया गया है।

साथ ही यह भी कहा कि उड़ीसा के जंगलों से निकल आदिवासी समाज की बेटी देश की राष्ट्रपति बनी है। यह उसके जीवटता और कर्मठता का प्रतीक है। आदिवासी समाज में बड़ा होना एक बहुत बड़ा संघर्ष माना जाता रहा है। वहां से एक महिला शिक्षक,नेता, मंत्री, राज्यपाल और उसके बाद राष्ट्रपति बनती है। यह समाज के लिए सुखद संदेश है।