Homeउत्तर प्रदेशदेशराजनीति

यूपी में सपा और बसपा ने अपराध को दिया बढ़ावा : केंद्रीय राज्यमंत्री स्वाती सिंह

डीडी कॉन्क्लेव में राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने कहा, सपा के शासनकाल में पांच लाख बच्चियां विद्यालय से कर गयी थीं ड्राप आउट
लखनऊ(यूपी)समाजवादी पार्टी की सरकार में पांच लाख से अधिक बच्चियां विद्यालय से ड्राप आउट कर गयी थीं। हम साढ़े तीन लाख से अधिक बच्चियों को काउंसलिंग कर विद्यालय भेजने का काम कर चुके हैं। शेष बच्चियों की भी काउंसलिंग चल रही है। हमने महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया।

राज्यमंत्री स्वाति सिंह

ये बातें प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने कही।

राज्यमंत्री ने शुक्रवार को डीडी कॉन्क्लेव में कहा कि सपा और बसपा के शासन काल में सिर्फ भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा दिया गया है। इस कारण इनको हर समय भ्रष्टाचार ही दिखाई देता है। भाजपा के शासनकाल में बेटियों को बढ़ाने, बेटियों को पढ़ाने, उन्हें अपने पैर पर खड़े होने के लिए योजनाओं पर काम होता है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, महिलाएं सशक्त हुई हैं।


राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में महिलाओं के सशक्तीकरण पर ज्यादा काम हुआ है। उज्ज्वला योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को धुएं से मुक्ति दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तो महिलाओं के संबंध में बात करने का कोई अधिकार ही नहीं है, क्योंकि महिलाओं का अपमान करने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी को अपनी पार्टी में शामिल किया है। स्वाती सिंह ने कहा कि बसपा में महिला के प्रधान होते हुए भी किसी दूसरी महिला को आगे बढ़ाने के लिए कभी कोई कुछ नहीं किया गया।