Homeदेशबिहार

महाराजगंज में समाजसेवी को दी गयी श्रद्धांजलि

महाराजगंज(सीवान)शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी एव कॉंग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्व.हरिशंकर प्रसाद को आज शहर के पत्रकार नगर में एक शोक सभा का आयोजन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

स्व.प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद महाराजगंज के पूर्व विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि हरिशंकर बाबू ने हमेशा ही महाराजगंज के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई और समाज को एक जुट करके ले चले। ई० प्रमोद रंजन ने कहा कि वे हमेशा ही अभिभावक की भूमिका में रह कर हमारा मार्गदर्शन करते थे। प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष परशुराम सिंह ने उन्हें नेक दिल इंसान बताया। वही कॉंग्रेस नेता रमेश उपाध्याय ने उन्हें अपना अभिभावक बताते हुए कहा कि उनकी कमी हमेशा खलेगी। ई०रफीक अहमद ने स्व.प्रसाद को अपना बड़ा भाई बताते हुए उनकी कमी को अपूरणीय क्षति बताया। इस मौके पर राजद नेता अरविंद गुप्ता,पवन कुमार,मनोज त्यागी,कमला प्रसाद कसेरा,ओमप्रकाश गुप्ता,रंगलाल प्रसाद,डेनिस कुमार, प०रासविहारी उपाधयाय,जगदीश सिंह, मनोज कुमार त्यागी, पवन गुप्ता, अभिषेक व्याहुत आदि शामिल थे।