Homeदेशबिहार

शिक्षक नेता स्व.बिंदेश्वरी राय मंडल को दी गयी श्रद्धांजली


बनियापुर (सारण) शिक्षक नेता विंदेश्वरी राय मंडल का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर शिक्षकों प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ,स्थानीय विधायक ने संयुक्तरूप से श्रद्धांजली अर्पित किया गया। शिक्षक नेता स्वर्गीय बिंदेश्वरी राय मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गयी।शिक्षक नेताओं ने बताया कि श्री मंडल एक शिक्षक के साथ-साथ सामाजिक व्यक्ति थे।

जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि वे प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रमंडल के प्रमंडलीय सचिव थे उनका इस तरह जाना एक सामाजिक क्षति है।

श्रधांजलि देने वालों में बीडीओ कर्पूरी ठाकुर बीईओ इंद्रकांत सिंह संजय राय, संजय यादव,निजाम अहमद,शौकत अली, हवलदार माझी,अशोक यादव,जितेंद्र राम,एहसान अंसारी, फिरोज इकबाल, स्वामीनाथ राय,अनिल दास, मुकेश कुमार,उपेंद्र राय,सुमन प्रसाद कुशवाहा सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल थे।