Homeदेशबिहाररोजगार

चवर विकास योजना के तहत वैशाली के मत्स्य पालक किसान पहुचे भगवानपुर

भगवानपुर हाट(सीवान)सोमवार को वैशाली जिला मत्स्य पदाधिकारी के निर्देश पर जिले 60 मत्स्य पालक किसान महमदपुर चवर में स्थित साहनी मत्स्य केंद्र का भ्रमण किया।इस एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम मत्स्य विकास पदाधिकारी राजू कुमार और धीरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में पहुचे किसानों को मत्स्य पालन से संबंधित कार्यो के देखा तथा इससे संबंधित जानकारी ली।

जिसमे किसानों को चवर विकास योजना के तहत बॉयोफलक,मछली दाना का निर्माण,जीरा उत्पादन,मछली उत्पादन,मछली बिक्री आदि की जानकारी प्राप्त किए।साहनी मत्स्य उत्पादन केंद्र के संचालक मनोज साहनी ने बताया कि चवर विकास योजना से बिहार में मछली का उत्पादन क्षमता का विकास हुआ है।जिससे कुछ दिनों में बिहार मछली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन जाएगा।

एक दिवसीय भ्रमण टीम में हरेंद्र राय,विद्यानन्द राय,पंकज कुमार,छोटेलाल साहनी,अमरजीत कुमार,रिपुंजय कुमार,सुबोध कुमार,अमित कुमार,अकलू साहनी सहित अन्य लोग शामिल थे।