Homeक्राईमदेशबिहार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर में पेड़ से लटकता अज्ञात महिला का शव बरामद

मुजफ्फरपुर(बिहार)जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर पूल के पास एक महिला का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है। उसके गले में साड़ी का फंदा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास से सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर अहियापुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच छानबीन करने पर पता लगा कि महिला ने जो साड़ी पहन रखी थी। उसी का फंदा बना हुआ था। शव को देखने पर प्रथमदृष्टया किसी ने हत्या कर टांग दिया है। क्योंकि महिला का पैर भूमि को छू रहा था। वह अर्धनग्न अवस्था में लटक रही थी।

खबरों में बताया गया है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से महिला के विषय में पूछताछ की गई। लेकिन, किसी ने उसकी पहचान नहीं हो सकी।थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल महिला की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों में उसकी तस्वीर भेजी दी है।

स्थानीय लोगों के कथनानुसार देर रात ही महिला की हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया था। क्योंकि उसका हाथ और चेहरा काला पड़ने लगा था। शनिवार सुबह जब उस तरफ इलाके के कुछ लोग गए तो पेड़ से लटकती हुई शव पर उनलोगों की नजर पड़ी। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर जुटने लगे।