सिवान:स्वास्थ्य विभाग के कालाजार उन्मूलन अभियान के तहत जिले में 1 जून से 15 जून तक घर-घर रोगी खोज अभियान चलाया गया। हसनपुरा और दरौली को छोड़कर बाकी 17 प्रखंडों में यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा हुआ। 139 राजस्व गांवों के 43978 घरों का भ्रमण किया गया। इसमें 16 संदिग्ध मरीजों की पहचान हुई।
सिविल सर्जन डॉ श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि अभियान उन क्षेत्रों में केंद्रित रहा, जहां पहले कालाजार के मामले सामने आए थे या जो संवेदनशील श्रेणी में हैं। आशा, एएनएम, पीरामल स्वास्थ्य संस्था और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने मिलकर घर-घर जाकर जांच की। जिन लोगों में लगातार बुखार, वजन में कमी, तिल्ली और यकृत बढ़ने जैसे लक्षण मिले, उन्हें संदिग्ध मानते हुए सूची में शामिल किया गया। सभी 16 मरीजों को जांच के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां कालाजार की पुष्टि होने पर उन्हें मुफ्त इलाज दिया जाएगा।
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ ओम प्रकाश लाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य समय रहते मरीजों की पहचान कर त्वरित इलाज देना है। ताकि बीमारी का प्रसार रोका जा सके। लक्ष्य है कि सिवान को जल्द कालाजार मुक्त घोषित किया जाए। पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी से अभियान सफल रहा। संदिग्ध मरीजों की निगरानी और फॉलोअप की व्यवस्था भी की गई है।
इस अभियान में पीरामल स्वास्थ्य, डब्ल्यूएचओ और सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सिफार) की भूमिका अहम रही। मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई। पीरामल स्वास्थ्य के कार्यक्रम प्रमुख और ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने सर्वेक्षण और मूल्यांकन में सहयोग किया।
जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान से जिले में नई उम्मीद जगी है। जनसहभागिता और समय पर कार्रवाई से कालाजार जैसी बीमारी को खत्म किया जा सकता है। मुख्यमंत्री कालाजार राहत योजना के तहत मरीजों को श्रम क्षतिपूर्ति के रूप में आर्थिक सहायता दी जाती है। वीएल कालाजार में 6600 रुपये राज्य सरकार और 500 रुपये केंद्र सरकार देती है। पीकेडीएल में केंद्र सरकार की ओर से 4000 रुपये दिए जाते हैं।
सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर कालाजार की जांच की सुविधा उपलब्ध है। आरके-39 किट से 10 से 15 मिनट में जांच हो जाती है।
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…
Leave a Comment