छपरा:प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मंगलवार को सारण जिला मत्स्य कार्यालय परिसर में 20 मछुआरों को मत्स्य विपणन किट दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने की। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य मछुआरों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आय बढ़ाना है।
विपणन किट में आइस बॉक्स, तौल मशीन, प्लास्टिक टब, दस्ताने, मास्क और सफाई की सामग्री दी गई। इनसे मछुआरे मछली को सुरक्षित ढंग से बाजार तक पहुंचा सकेंगे। इससे मछली की गुणवत्ता बनी रहेगी और उचित मूल्य भी मिलेगा।
चयनित लाभुकों में चिरकुट महतो, हरेंद्र मांझी, मोतीलाल राम, रमेश प्रसाद, लाल बिहारी प्रसाद, कृष्णा शाह सहित अन्य मछुआरे शामिल रहे। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़क किनारे, चौक-चौराहे, बाजार और हाट में मछली बेचने वाले विक्रेताओं को योजना से जोड़ा गया है।
ऑनलाइन आवेदन के आधार पर चयन कर दो दर्जन मछुआरों को किट दी गई। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर मछुआरों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में मछुआरों को साफ-सफाई और गुणवत्ता बनाए रखने की जानकारी दी गई। साथ ही तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि वे किट का सही उपयोग कर सकें और मत्स्य विपणन को मजबूत बना सकें।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment