Homeदेशबिहारराजनीति

20 सूत्री कमेटी बनी, लक्ष्मदेव पटेल अध्यक्ष बनाए गए

भगवानपुर हाट(सीवान)बिहार सरकार ने भगवानपुर प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन कर लिया गया है।कमिटी गठन का पत्र जारी किया है। इसमें जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मदेव पटेल को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिवाकर दुबे को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

कमेटी में 13 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें दरवेश आलम, अर्जुन प्रसाद, विजयशंकर प्रसाद, सुनील ठाकुर, गिरीशदेव सिंह, राजेंद्र चौरसिया, जगन राम, प्रमोद राम सहित अन्य शामिल हैं।

सदस्य दरवेश आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे ईमानदारी से निभाऊंगा। सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब, वंचित और शोषित लोगों तक पहुंचाने का काम करूंगा।