छपरा:आर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों के शोषण के मामले में सारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। एसएसपी सारण के निर्देश पर महिला थाना की टीम ने मढ़ौरा, खैरा, तरैया और अमनौर थाना क्षेत्र में आज अहले सुबह छापेमारी की। इस दौरान 21 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया।
मुक्त कराई गई लड़कियों में पश्चिम बंगाल की 15, असम की 3, उत्तर प्रदेश की 1 और बिहार की 2 लड़कियां शामिल हैं। इन्हें जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नचवाया जा रहा था। इस मामले में महिला थाना में कांड संख्या 50/25, दिनांक 07.06.2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पत्र के आलोक में यह कार्रवाई की गई। मई 2024 से अब तक सारण जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुल 188 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराया गया है। 23 मामले दर्ज हुए हैं। 61 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अजीत कुमार उर्फ बिल्ला, पिता संजय प्रसाद, निवासी कॉलेज रोड, अमनौर। रवि कुमार ठाकुर, पिता स्व. राम प्रसाद ठाकुर, निवासी गंगापुर, थाना मुसरीघरारी, जिला समस्तीपुर। विकास शर्मा, पिता काशी शर्मा, निवासी चौसा, थाना पानापुर, जिला सारण शामिल हैं।
छापेमारी दल में महिला थाना, मढ़ौरा, खैरा, तरैया और अमनौर के थानाध्यक्ष, अन्य पुलिसकर्मी, मिशन मुक्ति फाउंडेशन, रेस्क्यू फाउंडेशन दिल्ली, नारायणी सेवा संस्थान सारण और रेस्क्यू एंड रिलीफ फाउंडेशन पश्चिम बंगाल के सदस्य शामिल थे।
सारण पुलिस द्वारा “आवाज दो” अभियान के तहत महिलाओं के शोषण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कोई महिला इस तरह की समस्या से जूझ रही है तो “आवाज दो” हेल्पलाइन नंबर 9031600191 पर संपर्क करें।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment