छपरा:जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए 11 जुलाई को विशेष अभियान चलाया गया। इसमें पुलिस ने 32 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें शराब कारोबार से जुड़े 3, शराब सेवन में 8, हत्या के प्रयास में 2, वारंट में 16, आर्म्स एक्ट में 1, एससी-एसटी एक्ट में 1 और अन्य मामलों में 1 अभियुक्त शामिल हैं।
अभियान के दौरान 59 वारंट और 20 कुर्की का निष्पादन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इसका उद्देश्य असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी और शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण और परिवहन पर रोक लगाना था। साथ ही देशी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त करना भी लक्ष्य था।
अभियान के दौरान जिले में 55 वाहनों से 1 लाख 27 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने 502.80 लीटर विदेशी शराब, 2 खोखा, 1 पिस्टल स्प्रिंग, 1 देशी कट्टा, 1 मोटरसाइकिल और 1 अपहृता को भी बरामद किया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment