Home

बीपीएससी में 35% महिला आरक्षण अब सिर्फ बिहारी महिलाओं को

पटना:बीपीएससी की सभी भर्तियों में 35 फीसदी महिला आरक्षण अब सिर्फ बिहार की मूल निवासी महिलाओं को मिलेगा। आयोग ने गुरुवार को इसका आदेश जारी किया। यह नियम उन भर्तियों पर भी लागू होगा, जिनकी परीक्षा हो चुकी है लेकिन रिजल्ट आना बाकी है।

नीतीश सरकार ने हाल ही में यह फैसला लिया था। इसके बाद सभी आयोगों को सूचना भेजी गई। बीपीएससी ने साफ किया है कि पूर्व में प्रकाशित सभी विज्ञापनों में भी यह नियम लागू होगा। यानी जिनका रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है, उनमें भी बिहार की महिलाओं को 35 फीसदी क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा।

आयोग की करीब एक दर्जन परीक्षाओं में यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग, तकनीकी सेवा आयोग, बीएसएससी, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग सहित सभी नियुक्ति कराने वाले आयोगों को पत्र भेजा है।

सरकार ने तय किया है कि राज्य की सभी सरकारी सेवाओं, सभी संवर्गों और सभी स्तर के पदों पर सीधी नियुक्तियों में 35 फीसदी क्षैतिज आरक्षण सिर्फ बिहार की मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों को मिलेगा। यह आरक्षण राज्यस्तरीय से लेकर अधीनस्थ सेवाओं तक सभी पदों पर लागू होगा।

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग में जिन विषयों का साक्षात्कार नहीं हुआ है, उनमें भी महिला उम्मीदवारों को इसका लाभ मिलेगा। आयोग को इस संबंध में पत्र मिल चुका है।

सरकार के इस फैसले से महिला उम्मीदवारों में उत्साह है। सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा है कि अगर महिलाओं की सीटें नहीं भरती हैं तो उन्हें सुरक्षित रखा जाएगा। आगे की रिक्तियों में जोड़ा जाएगा। जैसे एससी और एसटी की सीटें खाली रहने पर किया जाता है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

3 weeks ago

छठ पर्व : प्रकृति और पर्यावरण का संगम:डॉ. नंदकिशोर साह

पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…

3 weeks ago