मोतिहारी(बिहार)समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में शुक्रवार को ‘जनता के दरबार में जिला प्रशासन’ कार्यक्रम हुआ। इसमें जिले के विभिन्न अंचलों से आए 70 लोगों की शिकायतों पर सुनवाई हुई। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों ने समस्याओं को सुना।
डीएम ने कहा कि सभी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई कराई जाएगी। जल्द समाधान सुनिश्चित होगा। अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अतिक्रमण और राजस्व विभाग से जुड़ी थीं। इनके शीघ्र निष्पादन के लिए प्रभारी पदाधिकारी, जिला जन शिकायत कोषांग को निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता, लोक शिकायत निवारण अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमरेश कुमार समेत सभी वरीय उप समाहर्ता और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जनता से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान किया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment