Categories: Home

बुजुर्गों के जांच के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  • 01 से 03 अक्टूबर तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस कार्यक्रम
  • बुजुर्गों को स्वास्थ्य जांच के लिए चलाई जा रही जागरूकता

पूर्णियाँ(बिहार)अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर बुजुर्गों की जांच के लिए जिला सदर अस्पताल में प्रांगण में बुजुर्ग स्वास्थ्य जांच केन्द्र का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा द्वारा किया गया.इस दौरान उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर बुजुर्गों के स्वास्थ्य जांच करवाई जा रही है. कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही सभी बुजुर्गों को आपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखने हेतु परामर्श भी दिया जाएगा. ज्ञात हो कि राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के कार्यपालक निदेशक सह स्वास्थ्य सचिव मनोज कुमार द्वारा सभी जिले के सिविल सर्जन को पत्र जारी कर 01 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाए जाने और अभियान चलाकर बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच करने सम्बंधित निर्देश दिया गया था. निर्देश का पालन करते हुए सदर अस्पताल के साथ ही जिले के सभी अस्पतालों, अनुमंडलीय अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रेफरल अस्पताल आदि में भी जांच केंद्र बना कर बुजुर्गों की जांच की गई. सदर अस्पताल में उद्घाटन के दौरान जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. वी.पी. अग्रवाल, डीएस डॉ. इन्द्रनारायण, अस्पताल प्रबंधक शिम्पी कुमारी आदि उपस्थित रहे. जिला सदर अस्पताल के साथ ही सभी प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी शिविर का उद्घाटन हुआ. पूर्णियाँ पूर्व में भी कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अंसार आलम, बीएचएम विभव कुमार व एएनएम रीता मजूमदार के नेतृत्व में किया गया.

बढ़ते उम्र के साथ ही स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी :

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने कहा बढ़ती उम्र के साथ ही शरीर में बीमारियां भी घर करने लगती है. वृद्धावस्था में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, गठिया, पार्किंसंस, मनोरोग, अल्जाइमर, हृदय रोग, नेत्र ज्योति विकार, कम सुनाई देना आदि सामान्य रूप से होने शुरू हो जाते हैं. इससे निपटने के लिए बुजुर्गों को नियमित जांच करवाने के साथ ही व्यायाम और योग आदि भी करते रहना चाहिए. वृद्ध दिवस पर विशेष कार्यक्रम चलाकर बुजुर्गों के स्वास्थ्य की विशेष जांच की जाएगी. जांच के साथ-साथ बुजुर्गों एवं उनके परिजनों को बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने सम्बन्धी परामर्श भी दिया जाएगा, जिससे कि लोग अपने घर के बुजुर्गों का अच्छी तरह ध्यान रख सकें.

तीन दिन तक किया जाएगा जांच कार्यक्रम का आयोजन :
अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कार्यक्रम 01 अक्टूबर से 03 अक्टूबर तक जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चलाया जाएगा. आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों की जांच बिल्कुल निःशुल्क होगी व जांच के साथ ही उन्हें दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी. कार्यक्रम में ओपीडी की सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी. खड़े रहने से होने वाली परेशानियों का ध्यान रखते हुए आयोजित हो रही कार्यक्रम में बुजुर्गों के बैठने की पूरी व्यवस्था कराई गई है. कोरोना संक्रमण का भी खयाल कार्यक्रम के दौरान रखा जाएगा. इसके लिए कार्यक्रम में सभी लोग मास्क का उपयोग करेंगे और निर्धारित शारीरिक दूरी का भी पूरा ध्यान रखेंगे.

बुजुर्गों का गैर संचारी रोगों से बचाव ज्यादा जरुरी :

जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. वी.पी. अग्रवाल ने कहा बढ़ते उम्र के साथ बुजुर्गों में गैर संचारी रोगों की समस्या बढ़ने लगती है. ऐसे रोगों में हृदय रोग, लकवा, उच्च रक्तचाप, श्वसन रोग, मधुमेह, कैंसर विशेष हैं. वैश्विक महामारी कोविड-19 के इस संक्रमण काल में जितनी मृत्यु हो रही है उसका 60 प्रतिशत से ज़्यादा मृत्यु गैर संचारी रोगों के कारण होती है. काफ़ी लंबे समय तक चलने वाले बीमारियों को गैर संचारी रोग कहा जाता है. ऐसी बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक नही जा पाती है. ऐसी बीमारी फैलने में बहुत ज्यादा समय लग जाता है और शुरू के दिनों में उसके लक्षण दिखाई तो नहीं देता हैं जबकि कुछ वर्षो के बाद वहीं बीमारी अपनी जड़े जमा लेता हैं जिसका इलाज लंबे समय तक चलता रहता है. बुजुर्गों को ऐसे रोगों का इलाज पर विशेष ध्यान रखना चाहिए.

जागरूकता के लिए भी चलाया जा रहा अभियान :
बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम की जानकारी सभी लोगों तक पहुँचे इसके लिए भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहल किया जा रहा है. लोगों तक इसकी जानकारी पहुँचाने के लिए कार्यक्रम में रंगीन बैनर लगवाये गए हैं. शहर के साथ-साथ गांव में भी अलग-अलग माध्यमों से लोगों को शिविर स्थल और वहाँ मिल रहे सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है. लोगों तक सूचना पहुँचाने के लिए आशा, एएनएम आदि को भी अपने क्षेत्र में लोगों को आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं.

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago