Homeक्राईमदेशबिहार

विलासपुर में झाड़ी में दबा मिला महिला का सड़ चुका शव

भगवानपुर हाट(सीवान)विलासपुर गांव की 52 वर्षीय महिला सुनीता देवी का शव शुक्रवार को झाड़ी से बरामद हुआ। वह 19 दिन पहले घर से गायब हुई थीं। महिला गांव के शंभू नाथ सिंह की पत्नी थीं। शव की पहचान कपड़ों से हुई।

मृतका के बेटे कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मां 19 दिन पहले लापता हो गई थीं। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। इसके बाद थाने में गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

शुक्रवार को महिला के देवर शैलेश सिंह घर से कुछ कदम दूर झाड़ी में खोजने गए। वहां से दुर्गंध आने पर पास पहुंचे तो देखा कि शव गड्ढे में पड़ा था। ऊपर से बांस की टहनियों से दबाया गया था। उन्होंने तुरंत गांव वालों और पुलिस को सूचना दी।मृत महिला के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बरामद कर कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सीवान भेजा गया। वही सूचना मिलने पर एफएसएस की टीम पहुंच जांच की।