छपरा:मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नैनी गांव में शुक्रवार सुबह दो पट्टीदारों के बीच विवाद में मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष ने मदन प्रसाद यादव की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
मृतक के परिजनों के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 369/25, दिनांक 28.06.25 को दर्ज किया गया। इसमें धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू हुआ।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और साइबर थाना के पुलिस उपाधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाया गया। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है।
सारण पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद को लेकर हिंसा न करें। समाधान के लिए नजदीकी थाने की मदद लें।
लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों…
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
Leave a Comment