गरखा:हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी पवन कुमार को गरखा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी 29 जून 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पवन कुमार गरखा थाना कांड संख्या 97/24, दिनांक 25 फरवरी 2024, धारा 147, 149, 341, 323, 324, 307, 504 भारतीय दंड संहिता में आरोपी था।
गिरफ्तारी वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ.कुमार आशीष, सारण के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई। पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे उसके गांव कुर्दबाघा से पकड़ा। वह रामनाथ राय का बेटा है और गरखा थाना क्षेत्र का निवासी है।
पवन कुमार पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गरखा थाना में कांड संख्या 629/24, दिनांक 4 अक्टूबर 2024, धारा 334 (1), 303 (2) बीएनएस में मामला दर्ज है। इसी थाना में कांड संख्या 677/24, दिनांक 25 अक्टूबर 2024, धारा 334 (1), 303 (2) बीएनएस में भी वह आरोपी है। इसके अलावा कांड संख्या 679/24, दिनांक 4 अक्टूबर 2024, धारा 317 (4), 317 (5) बीएनएस में भी नामजद है।
पुराने मामलों में गरखा थाना कांड संख्या 491/17, दिनांक 18 दिसंबर 2017, धारा 341, 323, 379, 324, 504, 506, 34 भारतीय दंड संहिता में भी उसका नाम है। नगरा थाना में भी उस पर कांड संख्या 125/24, दिनांक 22 अक्टूबर 2024, धारा 334 (1), 303 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई में गरखा थाना अध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment