समस्तीपुर में 87 मामलों में कुर्की, 8 गिरफ्तार
समस्तीपुर :जिले में अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक साथ 87 मामलों में कुर्की-जब्ती की। इस दौरान 8 अपराधी गिरफ्तार किए गए। 31 ने जमानत और रिकॉल जमा किए। 4 के पास कोई संपत्ति नहीं मिली, जबकि 14 अपराधी मृत पाए गए।

एसपी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में यह अभियान न्यायालय के आदेश पर जिले के 26 थाना क्षेत्रों में चलाया गया। इसमें हत्या, हर्ष फायरिंग, शराब और भू-माफिया, आर्म्स एक्ट और बलात्कार जैसे गंभीर मामलों के अपराधी शामिल थे। पुलिस बल के साथ सभी एसडीपीओ, डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
पुलिस ने बताया कि यह अभियान अपराधियों पर दबाव बनाने के लिए चलाया गया। फरार अपराधियों को आत्मसमर्पण का समय दिया गया था, लेकिन उन्होंने कोर्ट का आदेश नहीं माना। इसके बाद यह महाअभियान शुरू किया गया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।