पूर्णिया(बिहार)जिले से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के बालू घाट गांव के पास की बताई जा रही है।खबरों में बताया जा रहा है कि बाइत सवार दोनों शख्स दवा खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद डाला।स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लाया गया।
जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।खबरों में बताया जा रहा है कि मो. निजामुद्दीन अपने दामाद अब्दुल के साथ बीमार बेटी के लिए दवा लाने बाइक पर सवार होकर पूर्णिया जा रहे थे। जैसे ही दोनों ससुर-दामाद श्रीनगर थाना क्षेत्र के बालूघाट के बेरा रिकाबगंज के पास पहुंचे पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने दोनों को रौंद डाला।जिससे दामाद अब्दुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल निजामुद्दीन की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई।वही, घटना को अंजाम देकर भागने के क्रम में ट्रक एक पेड़ में धक्का मार दिया। जिसके बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से भाग निकला। परिवार में एक साथ दो लोगों की मौत के बाद कोहराम मच गया है।वहीं गांव में मातम छाया हुआ है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment