भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत के जगत कल्याणी सेवा संस्थान के बैनर तले रविवार को प्रखंड स्तरीय जगत कल्याणी आईक्यू टेस्ट क्यूज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिपरहिया खड़िया टोला किया गया।जिसमे प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिपराहिया, एस एस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज भगवानपुर,गणेश मथुरा उच्च विद्यालय मोरा,उत्क्रमित उच्च विद्यालय पंडित के रामपुर,मध्य विद्यालय मोरा,राजकीय मध्य विद्यालय रामपुर दिघरी,कन्या मध्य विद्यालय महमदपुर,उत्क्रमित उच्च विद्यालय सहसरांव के वर्ग आठ,नव और दसवीं के छात्र/छात्रा शामिल हुए।आयोजन समिति के सदस्य कालीचरण प्रजापति ने बताया की ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चो में प्रतियोगी परीक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए क्युज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।जिसमे करीब सात सौ से अधिक बच्चे शामिल हुए।जिसका परिणाम 11 अक्टूबर को शाम में जारी की जाएगी।उन्होंने बताया की गोपालपुर पंचायत स्तरीय दुर्गा पूजा समिति पुरैनिया पोखरा अरूआ द्वारा 2018 से प्रति वर्ष कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अरुण तिवारी,शैलेंद्र कुशवाहा,विकास कुमार यादव, जगरनाथ पंडित,अरविंद कुमार कुशवाहा,विजय शर्मा,रोहित सिंह,प्रिंस कुमार कुशवाहा,अमान कुमार पंडित,अमित कुमार,प्राचार्य जयराम चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment