Home

सारण में कालाजार उन्मूलन को लेकर बीएमजीएफ टीम का दौरा

छपरा(बिहार)सारण में कालाजार उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) की नेशनल टीम ने जिले के कई गांवों का दौरा किया। टीम ने दरियापुर और परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। कालाजार और फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की।

बीएमजीएफ से डॉ. विशाल डोगरा और पिरामल फाउंडेशन से आनंद कश्यप ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर चर्चा की। मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। पिरामल टीम के डिविजनल लीड कुमार अभिषेक ने दस्तावेजों का निरीक्षण किया। प्रयोगशाला में जाकर LAMB दवा के रखरखाव और आरके-39 किट की गुणवत्ता की जांच की।

टीम ने दरियापुर प्रखंड में कालाजार मरीजों के फॉलो-अप की प्रक्रिया देखी। नाथ छपरा पंचायत के छोटका बनिया गांव में पंचायती राज, जीविका, आंगनवाड़ी सेविकाओं और आशा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कालाजार और फाइलेरिया उन्मूलन में उनकी भूमिका पर चर्चा की। ग्रामीण चिकित्सक सुरेंद्र राम से संदिग्ध मरीजों की पहचान और इलाज की प्रक्रिया की जानकारी ली।

फिरोजपुर गांव (परसा ब्लॉक) में छिड़काव कार्यों की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया गया। परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दस्तावेज़ीकरण की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। डॉ. विशाल डोगरा ने निर्देश दिया कि डोजियर प्रिपरेशन के दस्तावेज़ को बेहतर तरीके से तैयार किया जाए, ताकि भविष्य में कालाजार उन्मूलन के लिए सर्टिफिकेशन मिल सके।

सारण जिले में कालाजार उन्मूलन के प्रयास जारी हैं। जिले के सभी प्रखंडों में प्रति दस हजार जनसंख्या पर एक से अधिक मरीज नहीं होना चाहिए। इसे तीन साल तक बनाए रखने का लक्ष्य है। वर्तमान में जिले में एन्डमिसिटी रेट 0.5% से नीचे है, जो सकारात्मक संकेत है। इस अभियान की सफलता से अन्य जिलों में भी इसे लागू करने की संभावना बढ़ गई है।

इस कार्यक्रम में पिरामल स्वास्थ्य की जिला टीम के अरविंद कुमार पाठक, कुमार पीयूष, तेज नारायण गुप्ता, पंकज कुमार शर्मा, रवीश कुमार, ध्रुव कुमार, सपना कुमारी, घनश्याम यादव, मारुति करुणाकर सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

अपना किसान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए राहुल राठौड़

पटना:अपना किसान पार्टी के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष जयलाल प्रसाद कुशवाहा ने मंगलवार को वैशाली…

5 days ago

सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में अपना किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जन संपर्क कर समर्थन मांगा

समस्तीपुर:जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनितिक पार्टियां अपने पक्ष में गोलबंद करने के…

1 week ago

जनता को तय करना हैं की नौवी पास चाहिए की इंजिनियर:मनीष वर्मा

भोजपुर(बिहार)जिले के संदेश विधानसभा के पियनिया में आयोजित एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में जनता दल…

1 week ago

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक: अंशु सिंह

छपरा:जिले की महिलाओं विशेष रूप से युवतियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता के…

1 week ago

बिहार के छपरा में स्टेट चैंपियनशिप सेपक टकरा- 2025 का होगा आयोजन, युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने का प्रयास: विजय शर्मा

छपरा:राज्य के युवाओं को खेलकूद की ओर आकर्षित करना, उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से…

1 week ago

लूट कांड का पर्दाफाश, 06 अपराधी अवैध आग्नेयास्त्र एवं लूट की राशि के साथ गिरफ्तार

बिहार :जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रात्रि में सूचना प्राप्त हुई…

1 week ago