नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने किया लोगों को जागरूक
हाजीपुर(वैशाली)”हाइड्रोसिल और हाथीपाँव,फ़ाइलेरिया की निशानी,
कर देता है जीवन मुश्किल,इसकी यही कहानी” और फिर जोगीरा सारा रा…
जिले के लालगंज, महुआ, पटेढ़ी बेलसर, हाजीपुर सदर आदि प्रखंडों के विभिन्न गांवों में इन दिनों ये नया जोगीरा धूम मचा रहा है।जिसे पटना से आए नुक्कड़ टीम गा कर लोगों को जागरूक कर रही है।वैशाली जिले में 24 फरवरी से शुरू होने वाले फ़ाइलेरिया के खिलाफ मुहिम को गति देने के लिए जिले में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है।
जिसका आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति, वैशाली द्वारा सेंटर फ़ॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के सहयोग से किया जा रहा है। 21 से 24 फ़रवरी तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाना है। पटना से आये नुक्कड़ नाटक के कलाकार ये नया जोगीरा गाकर लोगों को नाइट ब्लड सर्वे में रक्त जांच कराने और 24 मार्च से तीन तरह की दवा खाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।इस नाटक में दिखाया गया है कि गांव का ही फाइलेरिया से पीड़ित एक आदमी सुखदेव गांव वालों को जागरूक कर रहा है।
अपने दु:ख दर्द और नासमझी को बताकर उस जैसी गलती नहीं करने को कह रहा है।कई किंतु परंतु के बाद गांव वाले उसकी बात मान जाते हैं।गांवों में फागुन महीने में फाग और जोगीरा गाने की परंपरा रही है। उसी लोकप्रिय जोगीरा की तर्ज़ पर फाइलेरिया के विरुद्ध जन जागरूकता के लिए नया जोगीरा रचा गया है, जिसे कलाकार झूम झूम कर गाते हैं।
यह काफी प्रभावकारी बना है।नाटक में प्रिंस कुमार,सिम्मी,नेहा,अरविंद, आदर्श,सुशांत,संजय,दिनेश और लव कुमार आदि ने पात्रगत अभिनय किया है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment