Home

तीन शिशुओं को गोद लेकर खिले दंपत्तियों के चेहरे

छपरा:सोमवार को सारण जिला प्रशासन ने तीन शिशुओं को दत्तकग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर उनके नए माता-पिता को सौंपा। जिलाधिकारी अमन समीर ने अपने कार्यालय में यह प्रक्रिया पूरी की। बच्चों को गोद लेने वाले दंपत्ति देश के अलग-अलग राज्यों से आए थे। उन्होंने कारा के वेब पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जिलाधिकारी ने फाइनल एडॉप्शन की प्रक्रिया संपन्न कराई।

बच्चों को गोद लेने के बाद दंपत्तियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने भावुक होकर जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। यह प्रक्रिया समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, सारण के माध्यम से पूरी की गई। संस्थान में देखरेख और सुरक्षा के साथ बच्चों का पालन-पोषण किया जाता है।

इस मौके पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल संरक्षण पदाधिकारी और समन्वयक मौजूद रहे।

बच्चा गोद लेने के लिए दंपत्ति की शारीरिक और मानसिक स्थिति सुदृढ़ होनी चाहिए। कम से कम दो साल का स्थिर वैवाहिक जीवन जरूरी है। दोनों की आपसी सहमति भी आवश्यक है। अलग-अलग उम्र के दंपत्तियों के लिए अलग उम्र के बच्चों की पात्रता तय है। इसके लिए केंद्रीय दत्तकग्रहण संसाधन प्राधिकरण की वेबसाइट carings.wcd.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होता है। जांच के बाद पात्र दंपत्तियों को बच्चा गोद दिया जाता है।

एकल पुरुष केवल लड़का गोद ले सकते हैं। एकल महिला लड़का और लड़की दोनों को गोद ले सकती हैं। दो संतान वाले दंपत्ति सामान्य बालक को गोद नहीं ले सकते। वे केवल विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को ही गोद ले सकते हैं। देश में किसी अन्य माध्यम से बच्चा गोद लेना और देना कानूनन अपराध है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

3 weeks ago

छठ पर्व : प्रकृति और पर्यावरण का संगम:डॉ. नंदकिशोर साह

पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…

3 weeks ago