Home

सीआरपीएफ कैंप में संतरी ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवान ने सात राउंड फायरिंग के बाद किया आत्महत्या

चक्रधरपुर(झारखंड)गोईलकेरा थाना क्षेत्र के आराहासा सीआरपीएफ 60 बटालियन कैंप में तैनात जवान अमित कुमार सिंह ने अपने एके-47 राइफल से गोली चला कर सुसाइड कर लिया।जानकारी के अनुसार जवान गुरुवार की रात्रि में पोस्ट पर संतरी की ड्यूटी पर तैनात था।रात्रि करीब 9:40 बजे अपने रायफल से सात राउंड फायरिंग किया उसके बाद आठवीं गोली खुद को मारकर सुसाइड कर लिया।गोली चलने की आवाज के बाद साथी जवान मृतक के पोस्ट की ओर भागे तो जवान अमित खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था,आनन-फानन में उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं घटना की जानकारी मृतक जवान के परिवार को दे दी गई है।जवान मुल रुप से जम्मू का डोगरा थाना क्षेत्र का लोसोपरवा का रहने वाला था।जो वर्ष 2005 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था।घटना को लेकर गोइलकेरा थाना के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।मृतक जवान का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव को हवाई मार्ग से रांची से जम्मू भेजा गया है।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पा रहा है पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया में सुसाइड पारिवारिक विवाद के कारण बताया जा रहा है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

2 weeks ago

छठ पर्व : प्रकृति और पर्यावरण का संगम:डॉ. नंदकिशोर साह

पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…

3 weeks ago