भाजपा जिला महामंत्री बने दीपक, गांव में खुशी की लहर
सिवान:भगवानपुर हाट प्रखंड के पिपरहियाँ गांव निवासी कालीचरण प्रजापति उर्फ दीपक आर्या को भाजपा का जिला महामंत्री बनाया गया। वे अति पिछड़ा समाज से आते हैं। जिला पदाधिकारियों की घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार ने सोशल मीडिया पर की।

पद मिलने पर दीपक ने कहा कि यह सम्मान पार्टी की “सबका साथ, सबका विकास” की सोच को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जयसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री भिखु भाई दलसानिया, जिलाध्यक्ष रणजीत प्रसाद और प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद दिया।

दीपक को बधाई देने वालों में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, गोरियाकोठी विधायक देवेशकांत सिंह, जदयू के पूर्व विधायक हेमनारायण साह, किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर, उपेंद्र पंडित, अरुण तिवारी, शैलेन्द्र कुशवाहा, चंचल सिन्हा और युवा संत नागमणि शर्मा शामिल रहे। सैकड़ों लोगों ने सोशल मीडिया और फोन के जरिए शुभकामनाएं दीं। गांव में खुशी का माहौल है।

