मुंगेर(बिहार)सूबे के उपमुख्यमंत्री सह मुंगेर जिले के प्रभरी मंत्री तार किशोर प्रसाद ने रविवार को तारापुर अंबेडकर भवन में अनुमंडल स्तरीय सभी विभागों के कार्यों सहित राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक की।बैठक में जिलाधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।
बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी स्थानीय विधायक राजीव कुमार सिंह,मुंगेर के विधायक प्रणव कुमार भी रहे उपस्थित। मुंगेर बीजेपी विधायक ने उपमुख्यमंत्री को डिजिटल गीता किया भेंट।उपमुख्यमंत्री के आगमन पर प्रशासन के द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। समीक्षा बैठक के उपरांत उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विस्तार से सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई है। सरकार की समस्त कल्याणकारी योजनाओं जो आम लोगों तक पहुंचती हैं उसपर चर्चा हुई।
कार्यो में अच्छी प्रगति देखी गई है। कुछ चीजें जो छुटी है उन्हें पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है । मौके पर गनेली पंचायत के 5 भूमिहीन परिवार को वासगीत पर्चा दिया गया। चुनचुना देवी, कुमा देवी, गुड़िया देवी, कविता देवी सहित पांच वासगीत पर्चा पानेवाले भाग्यशाली महिलाएं थी।समीक्षा बैठक के बाद एनडीए एवं अन्य दलों के कुछ कार्यकर्ताओं के द्वारा समस्याओं के बाबत आवेदन भी उप मुख्यमंत्री को दिए गए।आवेदन का निष्पादन जल्द कराने का आश्वासन दिया गया।
लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों…
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
Leave a Comment