छपरा:अनुसूचित जाति एवं जनजाति टोलों में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसकी शुरुआत 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर होगी। शिविर हर बुधवार और शनिवार को लगेगा। हर टोले में एक-एक कर शिविर लगाया जायेगा। हर टोले के लिये एक नोडल पदाधिकारी नामित होंगे।
शिविर में पंचायत और प्रखंड स्तर के सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।इसको लेकर बुधवार को जिलाधिकारी अमन समीर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की। इसमें जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारी शामिल हुए। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दो दिन में टोला वार नोडल पदाधिकारी तय करने को कहा गया।
साथ ही शिविर में शामिल होने वाले अन्य कर्मियों को टैग करने का निर्देश दिया गया। माइक्रो प्लान बनाकर इसे लागू करने को कहा गया।शिविर से पहले सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी टोलों में जाकर योजनाओं की स्थिति देखेंगे। कमियों और समस्याओं की सूची बनाएंगे। जिन मामलों का समाधान तुरंत संभव है, उनका निपटारा शिविर से पहले ही किया जायेगा।
जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उनका आवेदन कराया जायेगा। अन्य योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान किया जायेगा। शिविर में अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने की कोशिश होगी।जिलाधिकारी ने कहा कि शिविर की तिथि और समय की जानकारी पहले से स्थानीय स्तर पर दी जाये।
शिविर की निगरानी के लिये जिला और अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनेगा। इसके लिये संबंधित अधिकारियों को तैयारी करने को कहा गया है।बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला स्तरीय अधिकारी और सभी अनुमंडल व प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों…
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
Leave a Comment