छपरा:प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बहुरिया कोठी स्थित सभागार में “Heal the Healers” स्नेह मिलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ कृति पराशर ने कहा कि राजयोग केवल ध्यान की तकनीक नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के बीच सकारात्मक संबंध स्थापित करने की विधि है। इसका नियमित अभ्यास तनाव को कम करता है। आंतरिक शक्ति और सहनशीलता बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को केवल मरीजों की सेवा तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्हें अपनी आत्मिक और मानसिक शांति को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। “Heal the Healers” केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि एक विचार है। यह स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े हर व्यक्ति को खुद के भीतर झांकने की प्रेरणा देता है। पहले स्वयं को चंगा करें, फिर दुनिया को स्वस्थ करें।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन छपरा के अध्यक्ष डॉ मेजर मधुकर कुमार ने कहा कि यह सत्र आत्म-चिंतन का अवसर बना। हर दिन सैकड़ों मरीजों का इलाज करते हैं, लेकिन पहली बार किसी ने हमें भी स्वस्थ रहने की बात कही। इस अभियान को जिले के सदर अस्पताल और क्लिनिक तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम चिकित्सक हैं, लेकिन हमें चिकित्सक बनाने वाला परमपिता परमात्मा है। इसलिए हमारा फर्ज है कि मरीजों के साथ सकारात्मक ऊर्जा रखें। अपने व्यवहार से उनके चेहरे पर मुस्कान लाएं। जब मरीज डॉक्टर की मुस्कान देखता है, तो वह भी मुस्कुराता है। यही चिकित्सक का असली महत्व है।
डॉ मधुकर ने कहा कि आज चिकित्सकों पर मानसिक दबाव, कार्यभार और समाज की अपेक्षाएं बहुत बढ़ गई हैं। ऐसे में डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्यकर्मी का चंगा होना भी जरूरी है। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्रह्मा कुमारी सेवा केंद्र की संचालिका अनामिका दीदी, मुख्य वक्ता और अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन समीर आनंद ने किया। समापन चिकित्सक दिवस मनाकर हुआ।
इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ शालिग्राम विश्वकर्मा, उत्तर बिहार के प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रवि शंकर प्रसाद, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ विनोद कुमारी शर्मा, डॉ कल्पना शर्मा, डॉ एम पी चौधरी, डॉ संगीता चौधरी सहित कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने विचार रखे। कार्यक्रम में पूर्व मेयर राखी गुप्ता, महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक मधुबाला, डॉ अंजली सिंह, प्रियंका कुमारी, खुशबू ठाकुर, धर्मनाथ पिंटू, रंजीत भोजपुरिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment