छपरा:मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उमधा चौक पर सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। मलमलिया से छपरा जा रही रोहित मोहित यात्री बस को तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस फोरलेन सड़क पर पलट गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे में 13 यात्री घायल हुए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है।
गंभीर घायलों में बनियापुर के दाढ़ी-बड़ी गांव के रामनाथ पांडे और उनकी पत्नी फुलझड़ी देवी शामिल हैं। दोनों को छपरा सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों के साथ 50 पैरामेडिकल छात्रों ने घायलों का इलाज शुरू किया। भीड़ बढ़ने पर भगवान बाजार और नगर थाना की पुलिस को तैनात किया गया।
घायल सुमित कुमार ने बताया कि बस चालक शुरू से ही लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। हादसे से पहले दो बार बस दूसरी गाड़ियों से टकराने से बची थी। यात्रियों ने बताया कि चालक नशे में था। वह लहरिया कट स्टाइल में बस चला रहा था। हादसे के बाद बस चालक और डंपर चालक दोनों फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही राजद नेता और सारण स्थानीय निकाय के पूर्व प्रत्याशी सुधांशु रंजन पांडे छपरा सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई। इसके बाद स्थानीय थाने को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों…
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
Leave a Comment