Home

नीतीश के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा चुनाव : मनीष वर्मा

बांका:जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने तीन दिवसीय बांका दौरे के बाद प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि बिहार में अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। एनडीए की ही सरकार बनेगी और उसके मुखिया नीतीश कुमार होंगे। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता पूरी तरह एनडीए और नीतीश कुमार के साथ है।

मनीष वर्मा ने बताया कि दौरे के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों में गए। स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति और आगे की योजनाओं पर चर्चा की।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने बिहार को ‘क्राइम कैपिटल’ कहा था। मनीष वर्मा ने कहा कि यह बिहार को बदनाम करने की साजिश है। ऐसे शब्द बिहार को पीछे ले जाने की कोशिश हैं। बिहार की जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। राहुल गांधी बिहार को बदनाम कर यहां राज नहीं कर सकते।

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए मनीष वर्मा ने कहा कि वे खुद को युवा नेता कहते हैं, लेकिन संकट के समय विदेश में छुट्टियां मनाने चले जाते हैं। जब बिहार में बाढ़ आई थी, तब नीतीश कुमार हर बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचे। लोगों की मदद की। लेकिन तेजस्वी यादव विदेश में मौज कर रहे थे। ऐसे गैरजिम्मेदार लोग जनता का नेतृत्व नहीं कर सकते।

मनीष वर्मा ने कहा कि सभी विपक्षी दलों को चुनाव में करारा जवाब मिलेगा। जदयू, एनडीए के साथ मिलकर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगा। विकसित बिहार के संकल्प को और मजबूती देगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago