किशनगंज:जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के तैयबपुर गांव में बुधवार रात एक विधवा महिला और उसकी डेढ़ साल की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 24 घंटे में मामले का उद्भेदन कर दिया। मृतका के ससुर फारुख आलम (55) और देवर एहसान आलम (19) को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि फारुख अपनी विधवा बहू अनसरी बेगम (23) पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डालता था। उसका बेटा एहसान विधवा भाभी से शादी करना चाहता था। अनसरी के इनकार करने पर दोनों ने मिलकर उसकी और बेटी राहत प्रवीन की हत्या कर दी। दोनों को चिकन काटने वाले चाकू से गला रेतकर मारा गया।
घटना की जानकारी गुरुवार सुबह मिली। पोठिया पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाए गए। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतका के पिता नजीमुद्दीन की आवेदन पर कांड दर्ज हुआ। एसपी सागर कुमार खुद घटना स्थल पर पहुंचे। मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई।
जांच में सामने आया कि हत्या के बाद कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। महिला और उसकी बेटी एक कमरे में सो रही थीं। दूसरे कमरे में उसका तीन साल का बेटा, सास और ससुर सोए थे। सुबह सास ने बहू और पोती को खून से लथपथ देखा। शोर मचाया। ग्रामीण जुटे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के सामने सवाल था कि हत्यारे घर में कैसे घुसे और बाहर कैसे निकले। सास-ससुर को भनक क्यों नहीं लगी। मौके से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद हुआ। एसआईटी ने सास-ससुर और देवर को हिरासत में लिया। पूछताछ में एहसान ने बताया कि वह भाभी से प्रेम करता था। शादी से इनकार पर गुस्से में हत्या की।
जांच में पता चला कि पहले फारुख ने बहू को पकड़ा। फिर एहसान ने चाकू से हमला किया। बेटी को भी मार डाला। कहा, वह मां के बिना नहीं रह सकती थी। बोझ बनती। दोनों ने वारदात को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। वेंटिलेटर तोड़ा। कमरे की कुंडी अंदर से बंद की। एहसान छत के रास्ते भागा।
एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह की टीम ने दोनों को तेलीभिट्टा गांव से गिरफ्तार किया। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हुआ। एसपी सागर कुमार ने कहा, आरोपियों को स्पीडी ट्रायल के जरिए जल्द सजा दिलाई जाएगी।
अनसरी बेगम की शादी 2021 में मोहम्मद रोहिद से हुई थी। 2023 में पति की जॉन्डिस से मौत हो गई। उस समय वह छह माह की गर्भवती थी। उसका तीन साल का बेटा मो. अनस है। घटना के समय वह दादा के पास सो रहा था। मृतका का एक देवर यूपी में काम करता है। दूसरा आरोपी एहसान किशनगंज में ही रहता था। गांव में दहशत का माहौल है।
लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों…
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
Leave a Comment