Home

किशनगंज में आयोडीन के महत्व और उपयोगिता पर जागरूकता के लिए मनाया गया ग्लोबल आयोडीन अल्पता बचाव सप्ताह

• गर्भवती महिलाओं को आयोडीन के बारे में निश्चित जानकारी दी गयी
• बैनर पोस्टर के माध्यम से किया जा रहा जागरूक

किशनगंज(बिहार)जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में खाने में आयोडीन के महत्व और उपयोगिता को बताने के लिए जिले में 21 से 27 अक्टूबर तक ग्लोबल आयोडीन अल्पता बचाव सप्ताह मनाया जा रहा है 21 अक्टूबर को पूरे विश्व में आयोडीन अल्पता बचाव दिवस मनाया जाता है। इसी संदर्भ में जिले के सिविल सर्जन कार्यालय प्रांगन में जिला गैर संचारी रोग कोषांग के तत्वाधान में जिला स्वास्थ्य समिति की और से 21 अक्टूबर दिन शुक्रवार को विश्व आयोडीन अल्पता बचाव दिवस मनाया गया ।वही जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों के ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों खास कर गर्भवती महिलाओं को आयोडीन के बारे में निश्चित जानकारी दी गयी है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसीएमओ डॉ सुरेश प्रशाद,डीआईओ सह जिला गैर संचारी पदाधिकारी डॉ देवेन्द्र कुमार,जिला एनसीडी समन्वयक नवाज शरीफ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए।

व्यापक पैमाने पर किया जा रहा है प्रचार प्रसार:
गैर संचारी पदाधिकारी डॉ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि जिले में अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित कर एवं स्वयंसेवी संस्थानों की मदद लेकर तथा आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ए.एन.एम के माध्यम से “आयोडीन- युक्त नमक के सेवन का मानव जीवन में महत्त्व” विषय पर जनमानस को जागरूक किया जा रहा है।जनमानस को आयोडीन के बारे में जागरूक करने के लिए होर्डिंग और बैनर का उपयोग करते हुए जागरूक करने का प्रयास किया गया है। शहर और सरकारी कार्यालयों के बाहर आयोडीन की अल्पता से होने वाली बीमारियों की जानकारी होर्डिंग के माध्यम से दी गयी है ।
आहार का प्रमुख पोषक तत्व है आयोडीन :
अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश प्रशाद ने बताया आयोडीन मानव शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। इसकी कमी से हार्मोन का उत्पादन भी बंद हो सकता है।जिससे शरीर के सभी अंग अव्यवस्थित हो सकते हैं।इसकी कमी से होने वाले रोगों में प्रमुख रूप से गलगंड होता है। इसमें गले के नीचे अवटु ग्रंथी में सूजन हो जाती है। वहीं गर्भवती महिलाओं में इसकी कमी से गर्भपात भी हो सकता है। इसके अलावा बहरापन,बौनापन,अविकसित मस्तिष्क और सीखने और समझने की क्षमता में कमी की समस्या भी होती है।मूली,शतावर,गाजर,टमाटर,पालक,आलू,केला,दूध और समुद्र से पाए जाने वाले आहार में अधिक मात्रा में आयोडीन पाए जाते हैं.।
शिशु के दिमाग के विकास में आयोडीन की भूमिका महत्वपूर्ण:
सिविल सर्जन डॉ कौशल किशोर ने बताया, आयोडीन शिशु के दिमाग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मां में आयोडीन की कमी से पैदा होने वाले बच्चे का शारीरिक विकास भी पूरा नहीं हो पाता। भ्रूण के समुचित विकास के लिए आयोडीन एक जरूरी पोषक तत्व है। यह शिशु के दिमाग के विकास में अहम भूमिका अदा करता है। शरीर के तापमान को नियंत्रित करने का काम भी आयोडीन करता है। कोविड काल के चलते हमें यह जानना बड़ा जरूरी है कि अन्य विकारों के अलावा शरीर में आयोडीन की कमी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी प्रभावित करती है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago