हाजीपुर(वैशाली)जिले के महुआ के गांधी चौक पर नाराज छात्रों ने सीएम एवं डिप्टी सीएम का पुतला फूंका। बीएसएससी तृतीय स्नातक स्तरीय परीक्षा के सभी चरणों को रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को पटना के सड़को पर उतरे अभ्यर्थियों पर सरकार के आदेश पर प्रशासन द्वारा बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में छात्र राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव के निर्देश पर वैशाली जिला छात्र राष्ट्रीय लोजपा द्वारा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन के नेतृत्व में महुआ के गांधी मैदान में जुटे कार्यकर्ताओं की भीड़ ने पूरे महुआ भ्रमण कर नीतीश, तेजस्वी मुर्दाबाद के नारों के साथ गांधी चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन में मुख्य रूप से छात्र रालोजपा के महुआ प्रखंड अध्यक्ष धर्मवीर कुमार पासवान,छात्र रालोजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार,बिट्टू कुमार,रोहित कुमार,माही कुमार,अभिषेक कुमार सोनू,दीपक ठाकुर,आशीष कुमार,चंदू ठाकुर,डब्लू कुमार,गौतम कुमार,चंद्रशेखर,आकाश कुमार आदि उपस्थित थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment